N.E.W.S.T.A.R.T

व्यायाम

“तब यहोवा परमेश्वर ने आदम को लेकर अदन वाटिका में रख दिया कि वह उसमें काम करे और उसकी रक्षा करे”  (उत्पत्ति २:१५)।

अद्भुत स्वास्थ्य तथ्य: जब विल्मा रूडॉल्फ मात्र चार वर्ष की थी, तब उसे पोलियो हो गया, जिससे उसका एक पैर लकवाग्रस्त हो गया। चिकित्सकों ने कहा कि वह बिना सहायता के कभी नहीं चल पाएगी।परंतु विल्मा ने आशा नहीं छोड़ी और अपने अपंग पैर को व्यायाम कराने का निश्चय किया। 

नौ वर्ष की उम्र में विल्मा ने अपने पैर पर लगे धातु के बेल्ट के बिना चलकर चिकित्सकों को अचंभित कर दिया। १३ वर्ष की होने पर विल्मा ने धावक बनने का निर्णय लिया । एक दौड़ में उसने हिस्सा लिया और वह अंतिम स्थान में थी। अगले कई वर्षों तक वह दौड़ में हिस्सा लेती रही परंतु वह अंतिम स्थान में ही रहती थी। सभी ने उसे छोड़ देने को कहा। परंतु विल्मा ने दौड़ में भाग लेना जारी रखा। 

फिर एक दिन वह एक दौड़ जीत गई, …उसके बाद एक और… और फिर हर दौड़ में जीतने लगी। आखिरकार उसने ओलंपिक के ट्रैक और फिल्ड प्रतियोगिताओं में तीन स्वर्ण पदक जीते। विल्मा ने क्षीणता पर सक्रियता चुनी और विजेता बनी। इसी तरह आपका शरीर भी एक चमत्कारी यंत्र है, परंतु यदि आप इसका इस्तेमाल नहीं करेंगे तो इसे खो देंगे।

मूल व्यायाम क्या था? जब आदम अदन की बारी में था, उसके पास व्यायाम करने के सबसे उत्तम तरीके थे।(यह सत्य है कि बागवानी संपूर्ण शरीर के लिए एक बेहद प्रभावशाली व्यायाम हो सकती है।) परंतु चीजें दोषहीन नहीं रह गई – पाप अपने साथ बीमारी  और मौत की वास्तविकता ले आया।

बाइबल के मुताबिक मानव का व्यायाम का मूल रूप भी बदल गया। जैसे व्यायाम के प्रशिक्षक को व्यायाम के तरीके बदलने पड़ते हैं, वैसे ही परमेश्वर को भी आदम के व्यायाम कार्यक्रम में बदलाव करने की ज़रूरत पड़ी। “इसलिए भूमि तेरे कारण शापित है ; तू उसकी उपज जीवन भर दुःख के साथ खाया करेगा… अपने माथे के पसीने की रोटी खाया करेगा ” (उत्पत्ति ३:१७,१९)। आदम का व्यायाम अब कठिन  हो गया क्योंकि अब उसे “परिश्रम” करना पड़ रहा था और “पसीना  बहाना” पड़ था।

परंतु इस अध्याय पर ध्यान दें। उसके परिश्रम में की गई वृद्धि उसके भले कि लिए ही थी। क्या अब भी “परिश्रम” और “पसीना  बहाने” में जीवनदायी फ़ायदे हैं?

व्यायाम के दौरान शरीर में क्या होता है? अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यायाम आवश्यक है, और इससे पूरा शरीर प्रभावित होता है। माँसपेशियों में संकुचन और विश्रान्ति होता है, हृदय तेजी से धड़कता है, और फेफड़े शरीर में ऑक्सीजन की अधिक आपूर्ति करने के लिए अधिक काम करते हैं। इन क्रियाओं से एंजाइम प्रतिक्रियाओं में वृद्धि होती है, चयापचय (मेटोबोलिज़म) में संवर्धन, इत्यादि होती है। व्यायाम एक बहुत ही अच्छा कार्यक्रम है।

अच्छे व्यायाम की ज़रूरत क्यों है? व्यायाम निम्नलिखित तरीकों से मदद करता है।

  • व्यायाम कैलरी घटाने में मदद करता है।
  • व्यायाम ताकत और सहनशक्ति बढ़ाता है।
  • व्यायाम आपको बेहतर और ऊर्जावान महसूस कराता।
  • व्यायाम हृदय को स्वस्थ रखता है।
  • व्यायाम दीर्घायु और खुशहाल जीवन जीने में मदद करता है।

इन सारे लक्ष्यों को आप व्यायाम के बुनियादी ज्ञान मात्र से भी पा सकते हैं।

कौन सा व्यायाम कार्यक्रम सबसे अच्छा है?

क्या आप जानते हैं कि माँसपेशियाँ दो प्रकार की होतीं हैं ? ऍनएरोबिक व्यायाम में इस्तेमाल होने वाली माँसपेशियों को फास्ट ट्विच माँसपेशियाँ कहा जाता है। ताकत बढ़ाने के लिए इन माँसपेशियाँ को ऐसे काम कराने चाहिए जो पहले नहीं किया हो। ये माँसपेशियाँ बढ़ना सीखती हैं ताकि ऐसे काम दोबारा कर सके। वेट ट्रेनिंग (ऐसे व्यायाम जिसमें वज़न उठाया जाता है) में जब भारी वज़न बहुत धीरे धीरे उठाए जाते है तब ऍनएरोबिक माँसपेशियों का उपयोग होता है।

स्लो ट्विच माँसपेशियाँ सहनशक्ति बढ़ाने वाली गतिविधियों के लिए जिम्मेदार होतीं हैं। इसलिए इनको एरोबिक व्यायाम में उपयोग करते हैं जिसमें अधिक ऑक्सिजन की ज़रूरत होती है। भले ही वे बढ़ते नहीं हैं पर वे कैलरी खर्च करने में काफ़ी मददगार साबित होते हैं।

सबसे अच्छा व्यायाम कार्यक्रम दोनों प्रकार की माँसपेशियों का व्यायाम कराते हैं। सहनशक्ति और ताकत के  लिए प्रशिक्षण करने से मेटाबोलिज़म (चयपचाय) में संवर्धन, कैलरी घटाना, ताकत और सहनशक्ति बढ़ाना, कार्डियोवास्कुलक प्रणाली को मजबूत बनाना, इत्यादि करता है।

मैं  हृय-स्वास्थ्य के लक्ष्य को कैसे बना सकता हूँहमारे उम्र के अनुरूप हृदय गति को बनाये रखने वाले व्यायाम हृदय स्वास्थ्य के लिए सबसे उत्तम हैं –हृदय गति को लक्ष्य बनाने पर ध्यान दें। इसके लिए आप नीचे दिया गया फॉर्मुला को अपना सकते हैं।

२२० – आपकी उम्र = लक्षित हृदय गति (बीट प्रति मिनट)

उदाहरण के लिए – ४० वर्ष के व्यक्ति का लक्षित हृदय गति १८० प्रति मिनट  है। (२२० – ४० = १८० बीट प्रति मिनट)

अपने हृदय को जितना हो सके उतना स्वस्थ बनाने के लिए एरोबिक व्यायाम करते वक्त अपने हृदय गति को लक्षित  हृदय गति के ५० से ७५ प्रतिशत गति के बीच बनाये रखें।

अद्भुत स्वास्थ्य तथ्य: इसका इस्तेमाल करें; खाएँ नहीं – लाल मांस लाल इसलिए होते हैं क्योंकि वह टाइप ।। प्रकार के माँसपेशियों से बने होते हैं जिन्हें ऑक्सिजनयुक्त रक्त की जरूरत अधिक मात्रा में होती है। शोधों से पता चलता है कि लाल मांस के सेवन से हृदय रोग और आँत के कैंसर का खतरा बढ़ता है।

क्या आप हृदय के लक्षित हृदय गति को ले कर असमंजस में हैं ? तो अब हम उसके बारे में बात करेंगे।

यदि आप अपना लक्षित हृदय गति की गणना करने में असहज महसूस कर रहें हैं तो हृदय गति नापने के संवादात्मक तरीके को अजमा सकते हैं । यदि आप कसरत करते वक्त बातें भी कर पा रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आप अपने लक्षित क्षेत्र में व्यायाम कर रहे है । परंतु यदि आप व्यायाम करते समय गा भी सकते हैं तो इसका मतलब आप ज़रूरत से कम कठिन व्यायाम कर रहे हैं । परंतु यदि आपको बात करते वक्त साँस लेने के लिए बीच बीच में रुकना………

और जानने चाहते है? हमारे Resources page पे जाके अद्भुत स्वास्थ्य पत्रिका ऑर्डर कर सकते है!